दिल्ली : थाना आनंद पर्वत मर्डर केस:पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर में पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला

नई दिल्ली, 9 नवंबर 2026

पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर में पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो नाबालिगों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, 09.11.2026 को पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर में दो नाबालिगों के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर झगड़ा हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया।

इसी दौरान एक नाबालिग के पिता ने कथित तौर पर दूसरे नाबालिग पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में थाना आनंद पर्वत में FIR No. 588/26 दिनांक 09.11.2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *