नई दिल्ली: आउटर नॉर्थ जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक घोषित भगोड़े अपराधी (पीओ) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
एडिशनल डीसीपी-1 श लोकेश्वरण आर, आईपीएस के मार्गदर्शन, एसीपी/ऑपरेशंस दिनेश कुमार के पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा, प्रभारी एएटीएस के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए आरोपी को ट्रेस किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
सोनू उर्फ सांसी (26), पुत्र महेंद्र, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली।
आरोपी को माननीय न्यायालय ने केस ई-एफआईआर नंबर 28541/23, धारा 379/411 आईपीसी, थाना केशवपुरम, दिल्ली में भगोड़ा घोषित किया था। उसके खिलाफ पहले से 05 मामले दर्ज हैं।
इस सफल ऑपरेशन को एएटीएस की पीओ स्टाफ टीम के एएसआई संदीप और हेड कांस्टेबल अभिषेक खत्री ने अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि तकनीक और ग्राउंड इंटेलिजेंस के बेहतर तालमेल से भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।