नई दिल्ली, 11 नवंबर। बाहरी उत्तरी जिले की बवाना थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरियापुर पुलिस चौकी की टीम ने एक टाटा ऐस वाहन से 73 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को गश्त के दौरान टीम को एक संदिग्ध टाटा ऐस दिखाई दिया। जांच में वाहन में भारी मात्रा में शराब लदी मिली। मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना बवाना में एफआईआर नंबर 679/26, धारा 33/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम व 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. चांद (29), निवासी जेजे कॉलोनी, बवाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
बरामदगी में शामिल है –
- नाइट ब्लू व्हिस्की की 10 पेटी – 500 क्वार्टर • देसी शराब की 21 पेटी – 1,050 क्वार्टर • किंगफिशर बीयर की 42 पेटी – 504 बोतल • कुल – 73 पेटी, 2,054 बोतल/क्वार्टर और एक टाटा ऐस वाहन
यह कार्रवाई एसीपी बवाना गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में एसएचओ बवाना इंस्पेक्टर अखिलेश बाजपाई के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल महिपाल, कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल दिनेश शामिल थे।
पुलिस अब शराब के स्रोत, खरीदारों और सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।