दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बने अध्यक्ष

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप कर पंजाबी बिरादरी का सम्मान बढ़ाया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य के एस दुग्गल ने श्री सचदेवा से शिष्टाचार भेंट करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि मदन लाल खुराना के बाद किसी पंजाबी बिरादरी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंप कर हाईकमान ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। पार्टी के आलाकमान से काफी समय से पंजाबी बिरादरी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने की बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने श्री सचदेवा पर मोहर लगाते हुए पूर्णकालिक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वह सब मिलकर दिल्ली प्रदेश भाजपा को और मजबूत बनाएंगे साथ ही केंद्र की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *