चौधरी फाउंडेशन ने मनाया इंटरनेशनल वुमन्स डे, महिलाओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका स्थित सी सी आर टी में दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था चौधरी फाउंडेशन द्वारा इंटरनेशनल वुमन्स डे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व कैरम चैंपियन रश्मि कुमारी थी तो वहीं विशेष अतिथि डॉ परविंदर सिंह,विजेंद्र कुमार गुप्ता ,अतुल मिश्रा जी, मृत्युंजय सिंह, देवांजलि तमोली, प्रीतीसा, मुख्तार अली, सूरज चौधरी, श्वेता, इंदु राजपूत ,सौरभ चौधरी, केतन गढवी, दीपक गढ़वी, दिनेश गढ़वी, आलोक सुमन, गायत्री, मंजू लता , संजीव झा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं और लड़कियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे संजीव चौधरी ने बताया कि हमारे यहां इन बच्चियों ने ब्यूटी पार्लर कोर्स, कंप्यूटर कोर्स, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसे कामों में महारत हासिल की है और अपने आप को सशक्त बनाया है।

संस्था की संस्थापक और अध्यक्षा सपना चौधरी ने कहा कि इंटरनेशनल वुमन्स डे खासकर महिलाओं का दिन है। हम इसे और भी खास बना सकते हैं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने आप को समय देकर और कोई न कोई हुनर सीख कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएं, ताकि देश की उन्नति में हमारा भी योगदान हो।

आज मुझे कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमने पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल में हजारों महिलाओं के हुनर को पहचान कर उन्हें उनके मुकाम तक पहुंचने में सहायता की है। जो महिलाएं शुरुआत में हमारे संस्थान से जुड़ी, आज वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी है और शिक्षक भी जो हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर अन्य लड़कियों और महिलाओं को कंप्यूटर कोर्स, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई कोर्स, हैंडीक्राफ्ट या मोमबत्ती बनाने का हुनर दे रही है और वर्षों से हमारे साथ है।

आज हमें भी इंटरनेशनल वुमन्स डे के अवसर पर उन्हें भी सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ है साथ ही हमने उन पत्रकारों को भी सम्मानित किया है जो निरंतर महिलाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाते रहे हैं जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार विक्रम गोस्वामी, अशोक कुमार निर्भय व मणी आर्य रहे । साथ ही इस कार्यक्रम में हमारे संस्थान की महिलाओं और बच्चियों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी, जो वाकई काबिले तारीफ है। हम गर्वित हैं कि हम ऐसी बच्चियों को और महिलाओं को आज यहां सर्टिफिकेशन दे रहे हैं जिन्होंने हमारे यहां से अपने व्यक्तित्व को निखारा है और संबंधित कोर्सों को पूरा किया है। यह भी आगे जाकर हमारे संस्था के साथ मिलकर अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी।

सपना चौधरी ने कहा कि आज सरकारों को महिलाओं को फ्री का लालच देने के बजाय उन्हें सशक्त बनाने पर जोर देना चाहिए और केंद्र सरकार को अपनी योजनाएं उन तक कैसे पहुंचे सुनिश्चित करना चाहिए और एक निगरानी कमेटी बनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *