पुलिस लाईन रोहतक में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता चिमन लाल

मानसिक स्वास्थ्य बारे करवाया अवगत

रोहतक

जिला पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन मे स्थित पुलिस अस्पताल, विशेषज्ञ चिकित्सकों व सिविल अस्पताल के सहयोग से पुलिस लाईन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे मे बताया गया। व्यस्त कार्यशैली के कारण कई बार महिला पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। डॉ विपिन ने महिला पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर जवान को सप्ताह मे एक दिन अपने शरीर को पूर्ण रुप से आराम देना चहिए। स्वस्थ रहने के लिए उचित खान-पान, नियमित रूप से योग व्यायाम आदि आवश्यक हैं और पुलिस के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों और परिस्थितियों का सामना करने में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अहम भूमिका निभाता है। मानसिक दबाब होने पर तुरंत डॉ. की सलाह ले। पुलिस बल की व्यस्त दैनिक कार्यशैली स्वास्थ्य के प्रति ध्यान को एक संवेदनशील मुद्दा बनाती है और हमारा यह भी मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करके ही पुलिस जनता की अधिक सक्रिय रूप से सेवा की जा सकती है।
स्वस्थ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे रश्मी सैनी एमईओ ने पुलिसकर्मियों को क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चहिए, हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे मे टिप्स दिए व स्वस्थ भोजन खाने का महत्व बताते हुए कहा कि “गुड फ़ूड मतलब गुड मूड” इसलिए अच्छा भोजन लें और रोज़ाना समय पर कसरत करें। इस अवसर पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन ने जवानों को मेंटल हेल्थ के बारे मे बताते हुए कहा कि कभी भी मानसिक रोग को ना छुपांए। तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए तथा व्यायामों से भी अवगत कराया। इस दौरान संतोष सीआर सिविल अस्पताल व पुलिस अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा है। इस दौरान जिन पुलिस जवानो/अधिकारियो को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं है उनका भी चेकअप किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *