ट्रैक्टर व डंम्फर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपी से चुराया गया ट्रैक्टर व 5000 रु की नगदी बरामद

झज्जर

थाना बेरी की पुलिस टीम ने ट्रैक्टर का डंम्फर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सतवीर ने बताया कि राजेंद्र निवासी बेरी ने शिकायत देते हुए बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। 26 अगस्त 2025 को वह ट्रैक्टर और उसके पीछे डंपर को गली में खड़ा करके सो गया। अगली सुबह देखा तो ट्रैक्टर और डम्फर नहीं मिले। जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि चौकी की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हर्ष निवासी निगाना जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी किया गया ट्रैक्टर और पांच हजार रुपए की नगदी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपरोक्त मामले में पहले भी एक आरोपी नवीन निवासी जेपी कॉलोनी रोहतक को गिरफ्तार करके उससे डंपर ट्राली का एक एक्सेल/धुरा व दो टायर और बीस हजार रुपए बरामद किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *