विशेष संवाददाता चिमन लाल
शिकायतों का त्वरित समाधान और एटीआर रिपोर्ट समय पर भेजने के निर्देश
झज्जर,
उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए अधिकारियों को इसकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान उपरांत एटीआर शीघ्र भेजी जाए। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निवारण करना है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए हर समस्या का समाधान जिम्मेदारी से करें। मीटिंग में एडीसी जगनिवास, सीटीएम नमिता कुमारी, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, डीआरओ मनवीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन सुमित कुमार, अश्वनी सांगवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।