राजधानी दिल्ली-NCR में बढ़े H3N2 के मामले, संक्रमण के बाद दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें डॉक्टर से सम्पर्क

वायरल फ्लू से संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए उन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है जिनकी इम्यून पॉवर कम है या जो किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं।दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस के असर देखा जा रहा है।

यहां बड़ी संख्या में इंफ्लुएंजा वायरस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों से भी एन3एच2 के मरीजों की संख्य़ा में बढ़ोतरी की पुष्टि की गयी है। बता दें कि H3N2 एक प्रकार का वायरल फ्लू है। यह मानसून के बाद काफी तेजी से फैलता है। लोगों को वायरल संक्रमण के लक्षणों पर ध्यान देने और जरूर एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है।

H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस के लक्षण क्या हैं?

जुकाम-खांसी

गले में खराश

अत्यधिक थकान

बुखार

कमजोरी

कैसे फैलता है H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस ?

कॉमन फ्लू जो आमतौर पर 7-8 दिनों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन, एच3एन2 इंफ्लुएंजा के लक्षण 10-12 दिनों तक बने रह सकते हैं। वहीं, लक्षणों की अनदेखी करने या बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने से कई बार स्थिति गम्भीर हो जाती है और कुछ मामलों में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है।

मानसून के बाद जगह-जगह बरसात का पानी भरने, तापमान में बदलाव और नमी के कारण एच3एन2 वायरस तेजी से फैलता है। ये वायरस खांसने या छींकने के बाद हवा में फैल जाते हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तकआसानी से फैलने लगते हैं। वहीं, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह वायरस तेजी से अपनी चपेट में ले लेता है।

अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *