गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आउटर नॉर्थ पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी के बाद प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इस दौरान 50 लाख रुपये नकद, एक किलो से ज्यादा सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए. दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई कुख्यात गैंग्स के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से की गई है. जिसमें टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी जैसे गैंग्स के सदस्य शामिल थे. पुलिस का मुख्य लक्ष्य इन गैंग्स के हथियारों की सप्लाई चेन और फंडिंग के सोर्स को तोड़ना था, जिससे कि इलाके में संगठित अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
Related Posts
युवा जज की मौत का मामला: पत्नी समेत 4 पर FIR, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
नई दिल्ली, 4 मई: कड़कड़डूमा कोर्ट में DLSA सचिव के पद पर तैनात युवा जज अमन कुमार शर्मा की मौत…
दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली
दिल्ली के शाहदरा जिले में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल द्वारा शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में कथित तौर पर…
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के बड़े दाम, दिल्ली में कीमत आज से 3,071.5 रुपये।
1 मई 2026 से कमर्शियल सिलेंडर महँगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल…