19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के बड़े दाम, दिल्ली में कीमत आज से 3,071.5 रुपये।

1 मई 2026 से कमर्शियल सिलेंडर महँगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत आज से 993 रुपये बढ़ा दी गई है, जिससे दिल्ली में इसका नया रेट 3,071.5 रुपये हो गया है। अब बाहर रेस्टोरेंट में खाना होगा और भी महंगा। मिठाइयां सीधे 30% महंगी हों सकती है। दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर लगभग 2078.50 रुपये में उपलब्ध था।

हालांकि, इस बड़ी तेल कंपनी ने कहा कि घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल और डीज़ल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *