गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आउटर नॉर्थ पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी के बाद प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इस दौरान 50 लाख रुपये नकद, एक किलो से ज्यादा सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए. दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई कुख्यात गैंग्स के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से की गई है. जिसमें टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी जैसे गैंग्स के सदस्य शामिल थे. पुलिस का मुख्य लक्ष्य इन गैंग्स के हथियारों की सप्लाई चेन और फंडिंग के सोर्स को तोड़ना था, जिससे कि इलाके में संगठित अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
Related Posts
3 करोड़ की ठगी में परिवार के 3 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 3 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक ही परिवार के तीन…
एनआई एक्ट के मामले में ट्रायल से फरार चल रहे 02 भगोड़े घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका जिले की एंटी-जेल बेल एवं उद्घोषित अपराधी सेल की टीम द्वारा कार्रवाई
इसी क्रम में, सुभाष मलिक, एसीपी/ऑप्स, द्वारका जिला के पर्यवेक्षण में निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में युवा, तेज-तर्रार एवं…
स्टूडेंट एडवाइजरी बोर्ड’ द्वारा अपने स्कूलों में भविष्य के लीडर तैयार कर रही है केजरीवाल सरकार-शिक्षा मंत्री आतिशी
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार के स्कूलों में छात्रों के नेतृत्व कौशल को बढाने और विभिन्न भूमिकाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने…