CM दिल्ली रेखा गुप्ता ने मजदूरों को दी बड़ी राहत, 3 घंटे की मिली छुट्टी, 1 से 4 बजे तक आराम

CM दिल्ली रेखा गुप्ता ने भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए लगातार उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने मजदूरों को दोपहर में 3 घंटे , 1 से 4 बजे तक की छुट्टी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, हीट वेव (लू) का असर सभी लोगों पर पड़ता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत उन मजदूरों और श्रमिकों को होती है जो तेज धूप में काम करते हैं. सरकार के निर्देशानुसार, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक सभी मजदूरों को आराम दिया जाना जरूरी है, चाहे वे प्राइवेट में काम कर रहे हों या सरकारी काम में हों। स्वास्थ्य के मोर्चे पर दिल्ली भर में 339 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों को ओआरएस, आइस पैक और संबंधित जरूरी सामानों से लैस किया गया है, जबकि 30 से ज्यादा अस्पतालों में अब लू के इलाज के लिए विशेष ‘कूल रूम’ बनाए गए हैं।

इसके अलावा, 174 मेडिकल अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं को लू से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए 330 एम्बुलेंस को तैयार रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *