गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास के पहले दिन से दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ शुरू

29 जुलाई गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास का पहला दिन है । यह मास भगवान शंकर का प्रिय मास है। आज से मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक का कार्य-क्रम आरंभ हो गया है। इस अवसर पर मंदिर मे विशेष सज्जा की गई है। आज के दिन से ही चातुर्मास का प्रारंभ होता है।

प्रातः से ही झंडेवाला देवी मंदिर प्रांगण में पहली मंजिल पर बने शिवालय में भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आ रहे हैं। भक्तों में इस अवसर पर खीर का प्रसाद बाटा गया।

आज से ही दिन नीचे गुफा वाले शिवालय में विशेष रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है जिस की बुकिंग पहले होती है। यह अभिषेक दिन में पांच बार आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर मंदिर के शिवालयों की सज्जा देखते ही बनती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *