टिकरी कलां में CNG पंप पर सिलिंडर फटा, एक की मौत, 6 घायल

नई दिल्ली। मुंडका के टिकरी कलां इलाके में बीते बुधवार शाम एक CNG पंप पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

दमकल विभाग के अनुसार, हादसा टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित CNG पंप पर शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। ट्रक में CNG भरने के दौरान अचानक सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *