डीबीजी रोड पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्य जिला के थाना डीबीजी रोड पुलिस ने लूट की वारदात को महज 6 घंटे में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


बीते 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:15 बजे शिकायतकर्ता अपने घर लौट रहा था। कालकादास चौक के पास तीन युवकों ने उसे रोका, हाथ पकड़ लिया और पैंट की जेब से मोबाइल व शर्ट की जेब से 4,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही एसआई सुरिंदर शर्मा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुजीत, कांस्टेबल नीरज, प्रतीक और रवि की टीम ने जांच शुरू की। स्थानीय पूछताछ में एक आरोपी का नाम तुलसी पता चला। झुग्गी में न मिलने पर पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीनों को करोल बाग इलाके से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में तुलसी (31 वर्ष), निवासी करोल बाग ,दीपक उर्फ चंपक (19 वर्ष), निवासी करोल बाग और छोटू उर्फ डोरेमॉन (24 वर्ष), निवासी बरेली, यूपी , शामिल है।
पुलिस के अनुसार आरोपी तुलसी पहले आर्म्स एक्ट के मामले में, जबकि दीपक उर्फ चंपक स्नैचिंग और चोरी के मामले में शामिल रहा है।

    इस संबंध में थाना डीबीजी रोड में एफआईआर संख्या 361/2026, धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। लूटे गए 4,000 रुपये की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

    पूरी कार्रवाई एसएचओ डीबीजी रोड की देखरेख और एसीपी पहाड़गंज के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *