देश के कई हिस्सों के साथ साथ दिल्ली एनसीआर इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार चौथे दिन लू जैसी स्थिति बनी हुई हैं और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रिज क्षेत्र में गुरुवार 21 मई को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं, जो दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक रहा हैं। वहीं सफदरजंग, जिसे राजधानी का आधिकारिक मौसम केंद्र माना जाता हैं, वहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। पालम इलाके में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं। देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 47.1 डिग्री, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 47 डिग्री और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।
वही मौसम विभाग का कहना हैं कि निचले वातावरण में चल रही शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम हैं। विभाग ने चेतावनी दी हैं कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 27 से 28 मई तक भीषण लू चल सकती है। वही मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के कपड़े पहनने और शरीर को ठंडा रखने की सलाह दी गई है।
हीट वेव (लू) से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना, धूप में निकलने से बचना और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना सबसे ज़रूरी है। दिन में 12 से 4 बजे के बीच घर के अंदर रहें और पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करे।
खान-पान और हाइड्रेशन
- पर्याप्त पानी पिएं: प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें。
- हेल्दी ड्रिंक्स: शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने के लिए नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी या ओआरएस (ORS) का सेवन करें。
- ताजे फल: तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें。
- इनसे बचें: चाय, कॉफी, शराब और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों के सेवन से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) करते हैं।