नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2026 –
दिल्ली पुलिस के मध्य जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने दिल्ली-NCR में सक्रिय पंजाब बेस्ड अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ऑटोलिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 लग्जरी कारें बरामद की गई हैं, जिनमें 4 हुंडई क्रेटा और एक मारुति सुजुकी डिजायर शामिल है।
पुलिस ने इस कार्रवाई से वाहन चोरी के 5 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
14 अक्टूबर 2026 को थाना राजेंद्र नगर में e-FIR No. 025056/26 धारा 303(2) BNS के तहत एक शिकायत दर्ज हुई थी। ओल्ड राजेंद्र नगर निवासी ने बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी सफेद हुंडई क्रेटा चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच AATS, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को सौंपी गई।
इंस्पेक्टर संदीप डाबस, प्रभारी AATS, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के नेतृत्व में SI अजय, SI राहुल ढामा, HC अनुज, HC प्रियांक, Ct. गौतम, Ct. कुणाल, Ct. रोहन, Ct. पुष्पेंद्र, Ct. राम अवतार, Ct. परविंदर और Ct. विनोद की टीम गठित की गई। टीम ने ACP/ऑपरेशन्स श्री पदम सिंह राणा के निर्देशन में काम किया।
मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी से पता चला कि यह गिरोह दिल्ली-NCR से अच्छी कंडीशन की गाड़ियां चुराकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाता है और उन्हें पंजाब में बेच देता है।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 16 अक्टूबर 2026 को जंडियाला गुरु, अमृतसर, पंजाब में छापा मारकर आरोपी शमशेर को गिरफ्तार किया। उसके पास से काली हुंडई क्रेटा बरामद हुई जो थाना बेगमपुर, रोहिणी के e-FIR No. 20867/26 से जुड़ी थी। इसे धारा 106 BNSS के तहत जब्त किया गया।
शमशेर से पूछताछ में उसके साथी रिंकू उर्फ रिंकी का नाम सामने आया। उसी दिन अमृतसर से ही रिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर राजेंद्र नगर से चोरी हुई सफेद क्रेटा बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में शमशेर (33 वर्ष), निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर, पंजाब और दूसरा 2. रिंकू उर्फ रिंकी (39 वर्ष), निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर, पंजाब का ही रहने वाला है।
आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय दिल्ली-NCR से गाड़ियां चुराते थे, फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे और उन्हें पंजाब ले जाकर अपने सोर्स हरप्रीत उर्फ हनी निवासी अमृतसर के जरिए बेच देते थे। पुलिस अब हनी और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
आरोपियों के पास से कुल 5 चोरी की कारें बरामद हुई हैं । जिसमें हुंडई क्रेटा (सफेद) – थाना राजेंद्र नगर, e-FIR No. 025056/26 2. हुंडई क्रेटा (काली) – थाना बेगमपुर, रोहिणी, e-FIR No. 20867/26 3. हुंडई क्रेटा (सफेद) – थाना जनकपुरी, e-FIR No. 24500/26 4. मारुति सुजुकी डिजायर (सफेद) – थाना राजौरी गार्डन, e-FIR No. 12034/26 5. हुंडई क्रेटा – थाना नेताजी सुभाष पैलेस, e-FIR No. 022461/26
मामले में आगे की जांच जारी है।