दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरने के मामले में, 2 की मौत: फरीदाबाद से तीन ठेकेदार गिरफ्तार

दिल्ली – चावड़ी बाजार की गली शीश महल में बीते दिन सुबह करीब 09:48 बजे एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई थी।

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और MCD की संयुक्त बचाव टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी रही।

ईस मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव सिरोही, तहसील दॉज, जिला फरीदाबाद से तीन ठेकेदारों को पकड़ा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

  1. सिराज, पुत्र स्वर्गीय अब्दुल सकूर, निवासी मकान नंबर 4282, गली सितारा, अजमेरी गेट, दिल्ली।
  2. ताजुद्दीन, पुत्र समसुद्दीन, निवासी मकान नंबर 4409, गली सितारा, अजमेरी गेट, दिल्ली।
  3. फुरकान, पुत्र अब्दुल हफीज, निवासी मकान नंबर 2994, गली नल वाली, शाहगंज चौक, अजमेरी गेट, दिल्ली-6।
    पुलिस के अनुसार, इन तीनों को उक्त घटना के संबंध में दर्ज 105 BNS के मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *