दिल्ली के नंद नगरी में अवैध हथियारों के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 08 अगस्त 2026

उत्तर-पूर्वी जिले के थाना नंद नगरी पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक देसी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और एक खतरनाक ड्रैगन चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 07 अगस्त की शाम करीब 06:50 बजे ASI प्रमोद, ASI अनिल, HC दीपक और Ct. परवीन की टीम सुंदर नगरी इलाके में गश्त कर रही थी। पीली मिट्टी पार्क के पास गुप्त सूचना मिली कि H-ब्लॉक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लिए घूम रहा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पीछा कर दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान शाहनवाज उर्फ शानू (23 वर्ष) पुत्र दिलशाद, निवासी सुंदर नगरी के रूप में हुई।

तलाशी में उसके पास से देसी पिस्टल और ड्रैगन चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में थाना नंद नगरी में FIR No. 434/2026 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है और पहले से ही हत्या का प्रयास, लूट, झपटमारी और चोरी के 05 मामलों में शामिल रह चुका है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और हथियारों के स्रोत के बारे में बताया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *