नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिले में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना दिवस-जन सुनवाई का आयोजन किया गया।
संयुक्त आयुक्त, उत्तरी रेंज विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस जन सुनवाई में सुश्री आकांक्षा यादव, आईपीएस, डीसीपी/नॉर्थ-वेस्ट, एसीपी/मॉडल टाउन तथा थाना मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर के एसएचओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम दोनों थानों के संयुक्त परिसर में आयोजित हुआ।
इस दौरान नागरिकों ने सीधे अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव रखे। प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस सुलभ, पारदर्शी और जन-मैत्री पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है।