दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 40 से ज्यादा वारदातों में शामिल 2 शातिर स्नैचर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। नॉर्थ-वेस्ट जिले की भारत नगर थाना पुलिस की संगम पार्क चौकी टीम ने स्ट्रीट क्राइम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 कुख्यात स्नैचर-सह-लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 40 से ज्यादा आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में संदीप उर्फ मूसा उर्फ मुरा उर्फ शंकर (30) निवासी बुराड़ी का रहनेवालाहै इस पर- 21 मामले दर्ज है और दूसरा दीपक उर्फ गेहना (23) निवासी बुराड़ी कारहने वाला है, इस पर- 20 मामले दर्ज है, थाना बुराड़ी का घोषित बदमाश (BC) है
पुलिस के मुताबिक हवलदार हितेश और सिपाही दिनेश सावन पार्क अंडरपास रोड पर गश्त पर थे। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो युवकों को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख दोनों भागने लगे, पीछा कर दोनों को दबोच लिया गया।

    तलाशी में इनके पास से एक चोरी का पर्स (जिसमें 1860 रुपये नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ATM कार्ड), एक बटनदार चाकू और एक सर्जिकल ब्लेड बरामद हुआ। थाना भारत नगर में आर्म्स एक्ट में FIR No. 504/26 दर्ज की गई।

    सख्त पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्नैचिंग करने निकले थे। इनकी निशानदेही पर 3 और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए – आदर्श नगर से चोरी स्कूटी, बुध विहार से चोरी मोटरसाइकिल और रानी बाग से चोरी एक्टिवा स्कूटी। पर्स रूप नगर इलाके से चोरी किया गया था।

    इनके पास से 2 चोरी की स्कूटी, 1 चोरी की मोटरसाइकिल, 1 वारदात में इस्तेमाल बाइक , चोरी का पर्स व 1860 रुपये और दस्तावेज, 1 बटनदार चाकू, 1 सर्जिकल ब्लेड बरामद हुए हैं।
    इस गिरफ्तारी से 5 अलग-अलग थानों के मामले सुलझे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *