दिल्ली के पहाड़गंज में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026

मध्य जिला की पहाड़गंज थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और लगातार जांच के बाद पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार और एक बाल अपचारी (CCL) को पकड़ा है।


रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 21 अगस्त को घी मंडी, पहाड़गंज निवासी ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त दोपहर को घर का मुख्य दरवाजा खुला होने पर दो मोबाइल फोन, सोने के जेवर और करीब 4 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। उस वक्त परिवार घर के अंदर आराम कर रहा था।

केस दर्ज होते ही भूपिंदर सिंह SHO पहाड़गंज के नेतृत्व में ASI प्रेम कुमार, HC अमित और HC भगिरथ की टीम बनाई गई। ACP पहाड़गंज की देखरेख में टीम ने मौके का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों के रूट को ट्रेस किया। लोकल इनपुट के आधार पर 22 अगस्त को दोनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ,दानिश (22 वर्ष), निवासी फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है, दूसरा एक 15 वर्षीय बाल अपचारी – निरुद्ध। पुलिस ने आरोपियों के पास से दोनों चोरी के मोबाइल फोन, जेवरात और सीसीटीवी में दिख रहे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

    पूछताछ में दानिश ने कबूल किया कि आसान पैसे के लिए चोरी की थी। जांच में पता चला कि दानिश पहले भी गुरुग्राम के थाना सेक्टर-58 में चोरी और आर्म्स एक्ट के दो मामलों में शामिल रहा है।

    बाल अपचारी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया, जबकि दानिश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *