दिल्ली के प्राचीन शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप “कुष्मांडा” की पूजा अर्चना

नई दिल्ली स्थित प्राचीन शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप “कुष्मांडा” की पूजा अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई l माँ का यह स्वरूप भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला है l

रविन्द्र गोयल न्यासी एवं अतिरिक्त प्रबंधक ने बताया कि मंदिर परिसर में 300 से अधिक सी सी टी वी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मेला परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके, कोई अप्रिय घटना न हो एवं व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। मंदिर में बने कंट्रोल रूम के माध्यम से मंदिर के सुरक्षा विभाग के सेवादार व पुलिस कर्मी अपने अधिकारियों के साथ प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हैं।

प्रत्येक दिन झण्डेवाला देवी मंदिर के यू-टयूब चैनल, फेसबुक, वेबसाइट एवं मंदिर की एप्लीकेशन द्वारा प्रात: 4.00 बजे से मध्यरात्रि तक सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाता है l

मंदिर की ओर से दिल्ली के प्रत्येक जिले से सेवा बस्तियों की सैंकड़ों की संख्या में कन्याओं के दर्शन, भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की जाती है।

हर बार की भांति इस बार भी मंदिर के मेहंदी केंद्र से प्रशिक्षण ले रही कन्याओं द्वारा बहनों को प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक मेहंदी लगाई जाती है।

निःशुल्क चाय और शर्बत के अतिरिक्त मदर डेयरी द्वारा अपने उत्पादों का स्टाल भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना है जहां भक्तों को विशेष छूट प्रदान की जाती है।

अनेक प्रसिद्ध गायकों द्वारा सारा दिन मां का गुणगान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *