दिल्ली के राजिंदर नगर में वाहन चोरी की कोशिश नाकाम, दो शातिर गिरफ्तार

नई दिल्ली

मध्य जिला पुलिस की राजिंदर नगर थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन चोरी की वारदात को नाकाम कर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की स्कूटी बरामद हुई हैं।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, 24 सितंबर को होंगची पिकेट पर वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई दिलशाद को “चोर-चोर” की आवाज सुनाई दी। दो युवक एक स्कूटी पर भाग रहे थे, जबकि एक व्यक्ति पैदल उनका पीछा कर रहा था। पुलिस को देख आरोपियों ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा होता देख स्कूटी छोड़कर पैदल भागने लगे। एएसआई ने पीछा कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी स्कूटी न्यू राजिंदर नगर के एस-ब्लॉक में एक दुकान के बाहर खड़ी की थी। सामान खरीदते समय दो अज्ञात लोग उसकी स्कूटी चुराकर भाग गए। शिकायत पर थाना राजिंदर नगर में ई-एफआईआर संख्या 22972/26 धारा 305(b)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएचओ राजिंदर नगर और एसीपी करोल बाग की देखरेख में हेड कांस्टेबल सांवर मल, राम नारायण, कांस्टेबल बिंटू और लहरी की टीम गठित की गई। टीम ने लगातार तलाश के बाद फरार आरोपी को 24/25 सितंबर की रात चेतन दास पार्क, ओल्ड राजिंदर नगर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सैफुल (22) और दूसरा. माजिद (22), दोनों ही मंगोलपुरी के रहने वाले हैं।
पूछताछ में माजिद की निशानदेही पर दूसरी चोरी की स्कूटी बरामद हुई, जो थाना रंजीत नगर की एफआईआर संख्या 29067/25, दिनांक 22.10.2025 में वांछित थी। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की स्कूटी का इस्तेमाल आगे चोरी और झपटमारी की वारदातों में करते थे।

    आरोपी माजिद का पूर्व में भी एक आपराधिक रिकॉर्ड है – थाना कश्मीरी गेट मेट्रो में एफआईआर संख्या 543/22।

    पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *