दिल्ली के सोनिया विहार में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के थाना सोनिया विहार पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

दिनांक 06.08.2026 को थाना सोनिया विहार में FIR No. 159/2026 धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह 5वें पुस्ता, सोनिया विहार की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर प्रफुल्ल कुमार झा के नेतृत्व में HC टेक चंद, HC सचिन, कांस्टेबल रूप किशोर और कांस्टेबल मिलन डांगी की टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर लगातार निगरानी और छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

इस मामले में रेहान (22 वर्ष). मोहम्मद कैफ (22 वर्ष) और. फहाद (22 वर्ष) पुत्र अफजल को गिरफ्तार किया है, तीनों सोनिया विहार, दिल्ली के रहने वाले हैं।

इसके पास से एक Realme मोबाइल फोन (पीड़िता का) और एक Hero Splendor मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *