राजधानी दिल्ली की द्वारका ज़िला पुलिस ने इंटरनेशनल माफिया हिमांशु भाई के दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष और हिमांशु को गिरफ़्तार किया है। दोनों ने अर्जुन पार्क, नजफगढ़, दिल्ली में रोहित लांबा पर गोलीबारी की थी। यहाँ 15 राउंड फायरिंग की गई। बदमाश अशोक प्रधान गैंग के रोहित लांबा को निशाना बनाने आए थे। इस गैंगवार में कोई घायल नहीं हुआ। ये घटना उस वक्त हुई जब रोहित लांबा अपनी स्कूटी पर एक दोस्त के साथ नजफगढ़ थाना क्षेत्र के एक मंदिर की ओर जा रहा था। अचानक, पीछे से आई एक ब्रेजा कार से उतरे चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लांबा ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची को खाली कारतूसों का अंबार मिला।
Related Posts
दिल्ली : कैबिनेट मंत्री आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली व पर्यटन विभाग तो सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, पानी व औद्योगिक विभाग की जिम्मेदारी
ने नहीं किया- सौरभ भारद्वाज* वहीं, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे देश में पिछले 75 सालों से…
नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है। नितिन नबीन का इस पद पर चयन लगभग…
हरियाणा भवन, दिल्ली में डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अनूप चौधरी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली।“सत्यं वद, धर्मं चर” — सत्य बोलो, धर्म का पालन करो। पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के इसी मूल…