राजधानी दिल्ली की द्वारका ज़िला पुलिस ने इंटरनेशनल माफिया हिमांशु भाई के दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष और हिमांशु को गिरफ़्तार किया है। दोनों ने अर्जुन पार्क, नजफगढ़, दिल्ली में रोहित लांबा पर गोलीबारी की थी। यहाँ 15 राउंड फायरिंग की गई। बदमाश अशोक प्रधान गैंग के रोहित लांबा को निशाना बनाने आए थे। इस गैंगवार में कोई घायल नहीं हुआ। ये घटना उस वक्त हुई जब रोहित लांबा अपनी स्कूटी पर एक दोस्त के साथ नजफगढ़ थाना क्षेत्र के एक मंदिर की ओर जा रहा था। अचानक, पीछे से आई एक ब्रेजा कार से उतरे चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लांबा ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची को खाली कारतूसों का अंबार मिला।
Related Posts
सट्टेबाज रैकेट के सरगना समेत 24 जुआरियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस नॉर्थ एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने सब्जी मंडी इलाके में सट्टा खेलते हुए रैकेट के सरगना समेत 24…
द्वारका जिले की बड़ी कार्रवाई:बिंदापुर थाने ने शातिर झपटमार को दबोचा, 8 वारदातों का खुलासा
नई दिल्ली, 25 अगस्त। द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार कर 8 लूटपाट और…
नई दिल्ली स्थित प्राचीन शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा की पूजा अर्चना
नई दिल्ली स्थित प्राचीन शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा…