नई दिल्ली, 25 अगस्त।
द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार कर 8 लूटपाट और चोरी के मामलों को सुलझाया है।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एसएचओ नरेश सांगवान के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल नीरज, दीपक, सिपाही राजेश डागर और आशीष की टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की रात दो बदमाशों द्वारा बाइक लूटने की पीसीआर कॉल मिली थी। सीसीटीवी और खुफिया जानकारी के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान मनीष दुग्गल उर्फ लाला (28), निवासी उत्तम नगर के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है और पहले से 8 मामलों में शामिल रहा है।
तलाशी में उसके पास से एक बटनदार चाकू और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल और एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई।
बरामदगी: 1 बटनदार चाकू, 1 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और 4 मोबाइल फोन।
पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।