राजधानी दिल्ली की द्वारका ज़िला पुलिस ने इंटरनेशनल माफिया हिमांशु भाई के दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष और हिमांशु को गिरफ़्तार किया है। दोनों ने अर्जुन पार्क, नजफगढ़, दिल्ली में रोहित लांबा पर गोलीबारी की थी। यहाँ 15 राउंड फायरिंग की गई। बदमाश अशोक प्रधान गैंग के रोहित लांबा को निशाना बनाने आए थे। इस गैंगवार में कोई घायल नहीं हुआ। ये घटना उस वक्त हुई जब रोहित लांबा अपनी स्कूटी पर एक दोस्त के साथ नजफगढ़ थाना क्षेत्र के एक मंदिर की ओर जा रहा था। अचानक, पीछे से आई एक ब्रेजा कार से उतरे चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लांबा ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची को खाली कारतूसों का अंबार मिला।
Related Posts
दिल्ली के महरौली में मासूम से हैवानियत: रेप-हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नई दिल्ली, 24 जून 2026दिल्ली के महरौली इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के सनसनीखेज…
पुलिस ने पुराने मामले में जबरन बनाया आरोपी कोर्ट ने किया बरी
नई दिल्ली संवाददाता: आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी की पुलिस चाहे तो रस्सी का सांप बना दे! ऐसा…
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी – लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 12 गाड़ियां बरामद
नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (AEKC) ने लग्जरी गाड़ियां चुराने…