दिल्ली पुलिस बाहरी उत्तरी जिला AHTU की बड़ी कामयाबी: 15 वर्षीय लापता नाबालिग बरामद

दिल्ली पुलिस की बाहरी उत्तरी जिला की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज विजय कुमार, IPS के निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त डीसीपी-I, बाहरी उत्तरी जिला लोकेश्वरन आर, IPS के मार्गदर्शन में तथा इंस्पेक्टर प्रभारी/AHTU श्री प्रमोद कुमार के पर्यवेक्षण में AHTU की टीम ने दिनांक 28.अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाकर 15 वर्षीय लापता नाबालिग लड़के को सकुशल बरामद किया।

इस संबंध में थाना नरेला में FIR No. 565/26, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज था। टीम ने निरंतर प्रयास और सूक्ष्म जांच के बाद बच्चे को ट्रेस किया।

इस सफल ऑपरेशन को AHTU, बाहरी उत्तरी जिला के स्टाफ HC राकेश कांत, HC संदीप और HC नितेश ने अंजाम दिया।

बरामदगी AHTU की कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर कार्यशैली को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *