दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 975 अतिक्रमण हटाए : 6,004 चालान काटे, 138 वाहनों को टो किया, 114 वाहनों को क्लैंप लगाया और 120 वाहनों को जब्त किया।

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर चलाए गए अभियान में सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा कर खड़ी 975 रेहड़ी-पटरी व अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6,004 चालान काटे, 138 वाहनों को टो किया, 114 वाहनों को क्लैंप लगाया और 120 वाहनों को जब्त किया। पुलिस का कहना है कि इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए रास्ता सुगम हुआ है।

इसी दौरान केशव पुरम के प्रेरणा चौक पर हुए सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार को ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल भी पेश की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) प्रतिक्षा गोदारा ने कहा कि सड़कों पर अवैध कब्जा और गलत पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *