17 साल से फरार पति-पत्नी की जोड़ी गिरफ्तार

नई दिल्ली: पश्चिमी जिले की AATS की PO सेल ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में 17 साल से फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों 2009 से उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश सेठी और गीता सेठी, निवासी कालकाजी, थाना राजौरी गार्डन के FIR No. 568/2005 धारा 420/468/471/120-B IPC में वांछित थे। इन्हें 01.04.2009 को तीस हजारी कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।

DCP वेस्ट हरीश्वर वी. स्वामी के निर्देशन में इंस्पेक्टर मुकेश मीणा और ACP ऑपरेशंस राजेश कुमार की देखरेख में HC राज कुमार, HC राम निवास और W/HC सुनीता की टीम ने सूचना के आधार पर 05.10.2026 को चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक बूथ पर जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा।

जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ पहले से ही दो-दो मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *