नई दिल्ली, 14 जुलाई 2026
मध्य जिला के पहाड़गंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य चोर और चोरी का माल खरीदने वाला शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुआ एक नीले रंग का एप्पल iPhone 16 Plus बरामद किया है।
घटना 12 जुलाई सुबह करीब 5:45 बजे की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की पैंट की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने iPhone चुरा लिया। पीड़ित ने मौके पर ही लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और Dial-112 पर सूचना दी। इस पर थाना पहाड़गंज में FIR No. 327/26 धारा 303(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
सूचना मिलते ही SI साहिल और Ct. मुकेश तुरंत मौके पर पहुंचे। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने चोरी का फोन अपने साथी को छिपाने के लिए दे दिया था। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया और चोरी का फोन बरामद कर लिया।
यह कार्रवाई SHO पहाड़गंज की देखरेख और ACP पहाड़गंज के समग्र पर्यवेक्षण में SI साहिल, HC भागीरथ, Ct. मुकेश और Ct. दिलराज की टीम ने की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोहित उर्फ विकास (37 वर्ष) दिल्ली के नबी करीम इलाके का रहने वाला है एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही यश उर्फ राहुल उर्फ चिंटू (24 वर्ष) हरियाणा के निवासी हिसार का रहने वाला है, इस पर भी पहले थाना सदर बाजार में चोरी का एक मामला दर्ज है।