दिल्ली के रोहिणी में बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर बिहार के चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। जानकारी के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बिहार चुनाव में भी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। ये सभी सिग्मा गैंग के बताए जा रहे हैं।
Related Posts
झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र पर्व कल 30. 03. 2025 से आरंभ हो कर 06. 04. 2025 तक बडी धूम-धाम से मनाया जायेगा
प्राचीन ऐतिहासिक झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र पर्व कल 30. 03. 2025 से आरंभ हो कर 06. 04. 2025…
दिल्ली के अंदर 5 अक्टूबर से एंटी डस्ट अभियान शुरू किया जाएगा- गोपाल राय
दिल्ली के लोगों से अपील, ग्रीन दिल्ली एप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें और एप के जरिए प्रदूषण…
वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान तैयार कर रही दिल्ली सरकार- गोपाल राय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र…