दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप सम्मानित प्रबंध संपादक मणि आर्य व डॉ एस के अरोड़ा का रहा विशेष योगदान

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026: जनहित में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप को सम्मान पत्र प्रदान किया।

क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप के प्रबंध संपादक मणि आर्य ने वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ एस के अरोड़ा (SAG) के मार्गदर्शन में जनता को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने का बीड़ा उठाया है। डॉ अरोड़ा के माध्यम से ग्रुप ने फेफड़ों के रोग, प्रदूषण से बचाव, और मौसमी बीमारियों पर लगातार जागरूकता खबरें प्रकाशित की हैं।

इस सम्मान के लिए क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप ने दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग, डॉ एस के अरोड़ा तथा प्रबंध संपादक मणि आर्य के प्रयासों को सराहा। साथ ही, ग्रुप ने अपने सभी पाठकों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *