द्वारका: महिला से छेड़छाड़ मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एंड भगोड़ा अपराधी सेल ने महिलाओं के प्रति क्रूरता के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त द्वारका श्री कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसीपी ऑपरेशन्स श्री सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम में हेड कांस्टेबल राहुल यादव और हेड कांस्टेबल कुलवंत शामिल थे।

आरोपी की पहचान देवो सोनी पुत्र यतेन्द्र सोनी (32), निवासी नन्हे पार्क, मटियाला, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी थाना बिंदापुर के FIR No. 891/2020, धारा 354/323/34 IPC में वांछित था। माननीय न्यायालय सुश्री सुकृति झा, JMFC, दक्षिण-पश्चिम, द्वारका कोर्ट ने इसे 12.11.2025 को भगोड़ा अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था।

14 अगस्त को टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नन्हे पार्क, मटियाला में रह रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। उसे धारा 35.1(D) के तहत थाना बिंदापुर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *