नई दिल्ली, 01 सितंबर 2026
नई दिल्ली जिला पुलिस ने नागरिकों को राहत देने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 80 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 51 फोन उनके असली मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जबकि शेष फोनों के मालिकों का सत्यापन किया जा रहा है।
सचिन शर्मा, डीसीपी नई दिल्ली जिला के अनुसार, 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच जिले के सभी थानों और स्पेशल स्टाफ की मोबाइल क्रैक टीमों ने तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए यह सफलता हासिल की। यह अभियान सभी SHOs, इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ और ACP कनॉट प्लेस की देखरेख में चलाया गया।
थानावार बरामदगी:
नॉर्थ एवेन्यू – 21, कर्तव्य पथ – 15, बाराखंभा रोड – 12, तुगलक रोड – 12, पार्लियामेंट स्ट्रीट – 7, मंदिर मार्ग – 6, तिलक मार्ग – 2, कनॉट प्लेस – 3, साउथ एवेन्यू – 1 और स्पेशल स्टाफ – 1।
मालिकों को लौटाए गए फोन:
नॉर्थ एवेन्यू – 11, बाराखंभा रोड – 10, कर्तव्य पथ – 10, तुगलक रोड – 6, पार्लियामेंट स्ट्रीट – 5, तिलक मार्ग – 4, मंदिर मार्ग – 3, कनॉट प्लेस – 1 और साउथ एवेन्यू – 1। कुल 51 फोन।
डीसीपी नई दिल्ली जिला सचिन शर्मा (IPS) ने बताया कि शेष फोनों को भी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा।