नशा तस्करी पर मध्य जिला स्पेशल स्टाफ का बड़ा प्रहार: 150 एवीएल इंजेक्शन, 35 नशीली गोलियां और 231 सिरिंज के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 जून 2026

मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने संगठित अपराध और “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 150 फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन आईपी एवीएल, 35 बुप्रेनॉर्फिन-नालोक्सोन सबलिंगुअल टैबलेट आईपी वर्नोर-एन और 231 सिरिंज बरामद की गई हैं।


23 जून 2026 को स्पेशल स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि जोक की मजार, चीनोट बस्ती, नबी करीम के पास एक व्यक्ति संदिग्ध इंजेक्शन, गोलियां और सिरिंज बेचने के इरादे से खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में एसआई विजय, हेडकांस्टेबल मुनेश, हैडकांस्टेबल विकास, हेडकांस्टेबल राजवीर, हेडकांस्टेबल मनीष और सिपाही सूरजपाल की टीम ने एसीपी/ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की देखरेख में जाल बिछाया।

सूत्र के इशारे पर सोनू सोढ़ी, उम्र 35 वर्ष, निवासी नबी करीम को नीले रंग की पॉलीथिन के साथ पकड़ा गया। तलाशी में 5 भूरे़ डिब्बों में 150 एवीएल इंजेक्शन, 3 नीले डिब्बों में 231 सिरिंज और 35 खुली नशीली गोलियां मिलीं। गोलियों का कुल वजन 3.25 ग्राम पाया गया। आरोपी कोई वैध लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।


थाना नबी करीम में एफआईआर संख्या 292/2026, दिनांक 23.06.2026, धारा 22(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


लगातार पूछताछ में आरोपी सोनू सोढ़ी ने कबूला कि वह बुप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन टैबलेट की अवैध बिक्री में शामिल था। पुलिस अब पूरे नशा नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सोनू सोढ़ी पहले भी दो मामलों में शामिल रह चुका है। इसके पास से 150 एवीएल इंजेक्शन ,35 बुप्रेनॉर्फिन-नालोक्सोन टैबलेट वर्नोर-एन , 231 सिरिंज बरामद किए गए हैं।

मध्य जिला के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह, आईपीएस ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर दिल्ली को नशा मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *