नांगलोई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू और चोरी की बाइक के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026

बाहरी जिले के नांगलोई थाना पुलिस की रात गश्त कर रही टीम ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बटनदार चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 10.07.2026 की रात हेड कांस्टेबल राजीव, हेड कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल योगेश की टीम सूरजमल स्टेडियम के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान कब्रिस्तान रोड पर बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन सतर्क टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान साजिद (29) और मनीष (22), दोनों निवासी नांगलोई के रूप में हुई। तलाशी के दौरान साजिद के पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना नांगलोई में FIR No. 248/2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

बाइक के कागजात न दिखा पाने पर जांच करने पर पता चला कि बरामद मोटरसाइकिल थाना सुल्तानपुरी के e-FIR No. 014066/2026 में चोरी की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी साजिद पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू और बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *