नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – सोने की चेन लूट का खुलासा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026

मॉडल टाउन थाना पुलिस की क्रैक टीम ने सोने की चेन लूट के मामले को सुलझाते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद शमीम उर्फ लालू (22) और रोहित उर्फ संदेश उर्फ कांची उर्फ पीयूष (26) के रूप में हुई है।

16 अक्टूबर की सुबह करीब 8:15 बजे शालीमार पार्क, मॉडल टाउन-2 में एक 56 वर्षीय महिला टहल रही थीं, तभी एक बदमाश ने चाकू दिखाकर उनकी सोने की चेन लूट ली। शोर सुनकर इलाके में पहले से जाल बिछाए बैठे क्रैक टीम के हेड कॉन्स्टेबल पवन और कॉन्स्टेबल चंद्रपाल मौके पर पहुंचे और जनता की मदद से आरोपी को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी शमीम के पास से लूटी गई चेन और एक खंजर बरामद हुआ। तलाशी में एक और सोने की चेन भी मिली जो मुखर्जी नगर इलाके से लूटी गई बताई जा रही है।

इसी मामले में FIR No. 394/26 धारा 309(4)/317(2)/3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।


रिमांड पर लेने के बाद शमीम की निशानदेही पर उसके साथी रोहित को मोती नगर से गिरफ्तार किया गया। वारदात में इस्तेमाल TVS NTORQ स्कूटी भी बरामद की गई है, जिस पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थीं – आगे DL4SAS7** और पीछे DL4SBS7**। रोहित के घर से एक मोबाइल फोन भी मिला है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से दो केस सुलझे हैं – FIR No. 416/26 थाना मुखर्जी नगर और FIR No. 383/26 थाना मॉडल टाउन।


आरोपी के पास से दो सोने की चेन, एक खंजर, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और एक मोबाइल फोन।


आरोपी रोहित पर पहले से चोरी, झपटमारी, आर्म्स एक्ट और लूट के 18 मामले दर्ज हैं, जबकि शमीम पर रेलवे एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *