पश्चिम बंगाल में पहली बार भगवा सरकार बन गई है. ऐसे में बीजेपी के सभी बड़े नेता, सभी बीजेपी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के लिए आज ऐतिहासिक दिन है।
‘भवानीपुर के विजेता’ सुवेंदु अधिकारी ने आज 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में ‘कमल’ खिला दिया है। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज उस पल का गवाह बना जिसका इंतजार बीजेपी कार्यकर्ता वर्षों से कर रहे थे।
शुभेंदु के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ खास चेहरों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि आधिकारिक लिस्ट कुछ देर में जारी होगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इन दिग्गजों को जगह मिल सकती है:
महिला नेतृत्व: बीजेपी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल और पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
अनुभवी चेहरे: पार्टी को मजबूत बनाने वाले दिलीप घोष, विचारक स्वपन दासगुप्ता और सिलीगुड़ी से नवनिर्वाचित विधायक शंकर घोष का नाम भी मंत्रिमंडल की दौड़ में सबसे आगे है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार पहली बार बनी है, बंगाल में भगवा लहरा रहा है। बंगाल में बीजेपी ने 3 सीटों से अपना सफर शुरू किया था. अब बीजेपी 207 सीटों के साथ बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. अब BJP के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री हैं।
देश के अब 17 राज्यों में बीजेपी का मुख्यमंत्री है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस लिस्ट में सबसे नया नाम हैं. देश की आजादी के बाद 75 सालों में पहला बार पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी के हाथ में कमान है. ऐसे में इन 17 राज्यों में कौन सा मुख्यमंत्री किस समुदाय से आता है, ये भी बेहद दिलचस्प है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों बिहार, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात से लेकर ओडिशा तक अब भाजपा के मुख्यमंत्री हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश में सबसे बड़ी आबादी वाले पिछड़ा वर्ग को अपने पाले में रखने के साथ-साथ ब्राह्मण और पिछड़ी जातियों को भी साथ लेकर चले हैं. बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. 25 करोड़ की आबादी के साथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।