पीछा, झपट्टा और गिरफ्तारी: डीबीजी रोड पुलिस ने दो मोबाइल स्नैचरों को दबोचा

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2026

मध्य जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीबीजी रोड थाने की सिद्धिपुरा चौकी पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बीते 14 अगस्त सुबह करीब 7:30 बजे एक प्राइवेट स्कूल टीचर ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थीं। ईदगाह गोल चक्कर, रानी झांसी रोड पर हाथ में मोबाइल पकड़े होने पर पीछे से सुजुकी एक्सेस स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उनका OPPO F19 Pro फोन छीनकर फरार हो गए। इस पर ई-FIR No. 800067076/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया, बाद में धारा 304 BNS जोड़ी गई।

पुलिस की कार्रवाई: ACP पहाड़गंज शौरभ ए. नरेंद्र के निर्देशन और SHO इंस्पेक्टर रणधीर सिंह की देखरेख में SI विवेक सिंह, HC नागेश, CT शेखर और CT शीश राम की टीम बनाई गई। CCTV फुटेज में दोनों के चेहरे साफ दिखे। स्कूटी के नंबर से पहचान कर दोनों को दबोच लिया गया।

इस मामले में मोहम्मद फैजल (21) – निवासी बाड़ा हिंदू राव और मोहम्मद सुहैल (18) – निवासी बाड़ा सदर बाजार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से छीना गया OPPO F19 Pro मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद हुई है।

    पूछताछ में चार अन्य चोरी/स्नैचिंग के मामलों का भी खुलासा हुआ है – जिनमें थाना डीबीजी रोड के तीन मामले (E-FIR No. 80000425/2026, 80002574/2026, 80002866/2026) और थाना नबी करीम का एक मामला (FIR No. 332/2026) शामिल है।

    जांच में पता चला कि आरोपी फैजल पहले भी FIR No. 267/2023, थाना बाड़ा हिंदू राव में शामिल रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *