पेपर लीक पर सख्त एक्शन की तैयारी, कल कैबिनेट में आएगा कड़ा फैसला : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 24 जुलाई। पेपर लीक की घटनाओं पर केंद्र सरकार अब और सख्त रुख अपनाने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पेपर लीक के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई कल होने वाली कैबिनेट बैठक में लाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की मंशा स्पष्ट है, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना।

सूत्रों के मुताबिक, कल की कैबिनेट बैठक में नकल माफिया और पेपर लीक नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून और सजा के प्रावधानों पर चर्चा हो सकती है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के मेहनती छात्रों की मेहनत का सम्मान सर्वोपरि है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *