दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में, मुख्य आरोपी महिला को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पीड़ितों के वकील ने अदालत से कहा कि एक महंगी कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए कुछ नहीं करती । आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर ने पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की । धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी के वकील विकास पाहवा ने दावा किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान से मेल नहीं खाती । इस हादसे में बाइक चला रही वित्त मंत्रालय की उप सचिव नवजोत सिंह कौर की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं । आरोपी महिला ने जमानत याचिका दाखिल की है । अदालत महिला की याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगी । गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
Related Posts
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुछ वीआईपी सीटों के नतीजे बेहद हैरान करने वाले
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुछ वीआईपी सीटों के नतीजे बेहद हैरान करने वाले रहे। बीजेपी ने हरियाणा में तीसरी…
दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बीजेपी विधायकों ने जो गंदा पानी सदन में दिखाया, वो यमुना का नहीं था
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा विधानसभा में दूषित जल लाने…
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए जल्दी लागू होगा GRAP-3!
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. AQI का स्तर अब 400 के करीब पहुंच गया है.…