मध्य जिले में नशा तस्करी पर प्रहार, महिला 1.1 किलो गांजा समेत गिरफ्तार

नई दिल्ली, 04.09.2026

नई दिल्ली – ड्रग-फ्री दिल्ली अभियान के तहत सेंट्रल जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-नारकोटिक्स सेल और थाना प्रसाद नगर की संयुक्त टीम ने रमेश्वरी रोड, नेहरू नगर इलाके में छापेमारी कर एक महिला को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 31.08.2026 को सिपाही दीपक को गांजा बिक्री की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह के नेतृत्व में SI पंकज, W/SI शगुन भारद्वाज सहित संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी महिला को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान राधा (59 वर्ष) निवासी करोल बाग के रूप में हुई है। थाना प्रसाद नगर में FIR No. 287/2026, धारा 20(D) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *