मध्य जिले के थाना रणजीत नगर की सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना: 25.10.2026 को थाना रणजीत नगर के सामने 82 बस स्टैंड रोड पर मंदिर के पास HC कैलाश गश्त पर थे। उन्होंने एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को देखा, जिसमें चालक ने मुंह ढका हुआ था। भागने की कोशिश पर HC कैलाश ने जनता की मदद से तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।
जांच में स्कूटी सवार अर्जुन उर्फ छेल्ला स्कूटी के कागजात नहीं दिखा पाया और पीछे बैठे सोनू के पास मिला Vivo मोबाइल वह अनलॉक नहीं कर पाया। सूचना पर SI लकी मौके पर पहुंचे और तीनों को हिरासत में लिया।
जांच में बरामद स्कूटी और मोबाइल का कनेक्शन दो अलग-अलग थानों के केस से निकला।
गिरफ्तार आरोपी:
- अमित कुमार (22 साल) – निवासी बिहार
- सोनू (22 साल) – निवासी मोती नगर, दिल्ली
- अर्जुन उर्फ छेल्ला (28 साल) – निवासी प्रेम नगर, दिल्ली
पूछताछ में खुलासा: अमित ने बताया कि उसने उसी दिन पटेल नगर इलाके से मोबाइल चोरी किया और फिर आनंद पर्वत से गेट का ताला तोड़कर स्कूटी चुराई। तीनों चोरी का सामान बेचने जा रहे थे।
बरामदगी:
- एक Honda Activa 5G स्कूटी – E-FIR No. 80091599/2026, PS पटेल नगर
- एक VIVO T4X 5G मोबाइल फोन – FIR No. 572/2026, PS आनंद पर्वत
आपराधिक रिकॉर्ड: तीनों आरोपी पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहे हैं।
थाना रणजीत नगर की सतर्कता से न सिर्फ चोरी का माल बरामद हुआ, बल्कि पटेल नगर और आनंद पर्वत थाने के दो मामले भी सुलझ गए।