राजधानी दिल्ली में जज ने फांसी लगाकर दी जान

राजधानी दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक न्यायाधीश की आत्महत्या की खबर सामने आई है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। सुसाइड करने वाले जज 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा थे, जो ग्रीन पार्क मेन, यू-4ए, प्रथम तल निवासी थे। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव पद पर तैनात थे। उनका शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ, जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी।

अमन शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक व दीवानी मामलों की सुनवाई कर विभिन्न अदालतों में न्यायाधीश के रूप में भी सेवा दी।

अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के पूर्णकालिक सचिव थे। अधिकारियों ने बताया कि कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।,

पुलिस को घटना की जानकारी मृतक के जीजा शिवम ने दी। प्रारंभिक जांच में कोई साजिश की आशंका नहीं है, पर पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं, पुलिस परिजनों व करीबियों से पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि मामले के हर पहलू से गहन पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *