राजिंदर नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार, 4 फोन और वारदात में इस्तेमाल 2 वाहन बरामद

नई दिल्ली, 11 अगस्त।
मध्य जिले के थाना राजिंदर नगर पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 छीने हुए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना 1 अगस्त की है। शिकायतकर्ता गंगाराम अस्पताल की तरफ से करोल बाग की ओर जा रहा था, तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उसका मोबाइल समेत सामान छीन लिया और फरार हो गए। इस पर e-FIR No. 80063308/26, धारा 304(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO राजिंदर नगर के नेतृत्व में और ACP करोल बाग के पर्यवेक्षण में HC सांवर मल, HC सचिन, HC अमिताभ, Ct. प्रदीप, Ct. विपिन और W/Ct. आशु की टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को पहचान कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान (1) प्रथम कुमार गोहर (23 वर्ष) निवासी पहाड़गंज और (2) सूरज उर्फ राहुल (18 वर्ष) निवासी पहाड़गंज के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूली। इनके पास से 1 iPhone 15, 1 Samsung, 1 Vivo और 1 Motorola फोन बरामद हुआ है, जिसमें से एक फोन इसी FIR से संबंधित है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और थाना राजिंदर नगर की एक अन्य FIR No. 80062284/26 में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि बरामद अन्य फोनों के बारे में अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *