शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक एनकाउंटर में पुलिस ने गोगी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे उर्फ भूरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपी गोगी और कर्मवीर काले गैंग का सक्रिय बदमाश है. आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 10 जापानी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गोगी और कर्मवीर गैंग एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी की आरोपी बाइक पर रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास अपने किसी जानकार से मिलने आयेगे जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रात करीब ढाई बजे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई के सेल की टीम ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है.
Related Posts
शिक्षा-स्वास्थ्य की तरह दिल्ली अब देश को देगी एक कुशल प्रशासन का मॉडल- अरविंद केजरीवाल
प्रधानमंत्री एक तरह से पिता समान हैं और पिता की जिम्मेदारी होती है कि वो सारे बच्चों का अच्छे से…
दिल्ली में भारी बारिश के कारण केजरीवाल सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के दिए निर्देश
दिल्ली में हो रही भारी बारिश में स्कूली बच्चों के सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने सभी स्कूलों…
दिल्ली पुलिस ने कैसे लगाया 2000 करोड़ की कोकेन का पता?
दिल्ली के रमेशनगर में 2000 करोड़ रुपये के 208 किलो ड्रग्स का भंडाफोड़ तस्करों की कार में लगे जीपीएस ने…